मतदाता सूची, NEET और महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को घेरा…

मतदाता सूची, NEET और महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को घेरा…

रांची(RANCHI): रांची में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान केशव महतो कमलेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान मतदाताओं के नाम हटाने की कोशिश हो रही है, जिसे कांग्रेस सफल नहीं होने देगी…राज्य में 2.64 करोड़ संभावित मतदाता हैं… लेकिन अब तक केवल 1.90 करोड़ की मैपिंग हुई है जबकि करीब 70 लाख मतदाता अब भी अनमैप्ड हैं…

मतदाता सूची में गड़बड़ी रोकने के लिए कांग्रेस ने राज्यभर में 17,281 बूथ लेवल एजेंट नियुक्त किए हैं.. और उन्हें प्रशिक्षण दिया जा रहा है..

विधायक प्रदीप यादव ने NEET पेपर लीक को युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की…कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी और रुपए की गिरावट को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला…

प्रेस वार्ता के दौरान जाति आधारित जनगणना और झारखंड में सरना धर्म कोड लागू करने की मांग भी जोरदार तरीके से उठाई .

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *