भीषण गर्मी में राहत: मारवाड़ी महिला समिति ने राहगीरों को बांटा पानी…

भीषण गर्मी में राहत: मारवाड़ी महिला समिति ने राहगीरों को बांटा पानी…

धनबाद(DHANBAD): रणधीर वर्मा चौक के समीप सोमवार को मारवाड़ी महिला समिति द्वारा राहगीरों के बीच पानी वितरण किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए समिति की महिलाओं ने सड़क से गुजरने वाले लोगों को ठंडा पानी पिलाकर राहत पहुंचाई।

कार्यक्रम के दौरान मारवाड़ी महिला समिति शक्ति शाखा की सचिव पूजा खेड़लवाल ने बताया कि यह एक छोटा सा प्रयास है, जिसका उद्देश्य गर्मी में प्यासे लोगों को राहत देना है। उन्होंने कहा कि समाज के हर व्यक्ति को आगे आकर जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। खासकर गर्मी के मौसम में पानी, शरबत और प्याऊ जैसी व्यवस्था करना बेहद जरूरी है।

वहीं, समिति की सदस्य कुसुम गोयल ने कहा कि हर व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार समाज सेवा में भाग लेना चाहिए। इस तरह के छोटे-छोटे प्रयास जरूरतमंदों के लिए बड़ी मदद साबित होते हैं।

इस दौरान कई राहगीरों ने रुककर पानी पिया और समिति के इस प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने कहा कि आगे भी इसी तरह के सामाजिक कार्य जारी रहेंगे, ताकि जरूरतमंदों को राहत मिलती रहे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *