धनबाद में भीषण गर्मी का असर: स्कूली बच्चों के लिए बदला स्कूल का समय…

धनबाद में भीषण गर्मी का असर: स्कूली बच्चों के लिए बदला स्कूल का समय…

धनबाद(DHANBAD):धनबाद से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। लगातार बढ़ती गर्मी और तेज़ धूप को देखते हुए प्रशासन ने स्कूली बच्चों को राहत देने का फैसला लिया है। अब जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है।

नई व्यवस्था के तहत स्कूल अब सुबह जल्दी खुलेंगे और दोपहर की भीषण गर्मी से पहले ही छुट्टी दे दी जाएगी। यह फैसला बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि लू और गर्मी से होने वाली बीमारियों से बचाव किया जा सके।

प्रशासन ने सभी स्कूलों को निर्देश जारी कर दिए हैं और अभिभावकों से भी अपील की है कि वे बच्चों को पर्याप्त पानी और जरूरी सावधानियों के साथ स्कूल भेजें।
गर्मी के इस दौर में यह कदम निश्चित रूप से बच्चों और अभिभावकों के लिए राहत भरा साबित होगा।

NEWSANP के लिए धनबाद की ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *