भारी बारिश से नागालैंड में तबाही, मोन शहर में भूस्खलन से 13 घर बहे

भारी बारिश से नागालैंड में तबाही, मोन शहर में भूस्खलन से 13 घर बहे

नागालैंड के मोन शहर में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण रविवार को बड़ा भूस्खलन हुआ। इस हादसे में कम से कम 13 मकान मलबे में दबकर बह गए, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

प्रशासन के अनुसार, इस हादसे में सात लोगों के मारे जाने की आशंका है। राहत और बचाव दल लगातार लोगों की तलाश में जुटे हैं।

लगातार बारिश, कमजोर पहाड़ी ढलानों और तेज बहते मलबे की वजह से राहत और बचाव कार्य में काफी दिक्कतें आ रही हैं। इसके बावजूद स्थानीय प्रशासन, आपदा राहत दल और अन्य एजेंसियां प्रभावित इलाके में लगातार बचाव अभियान चला रही हैं। 

प्रशासन ने लोगों से की सतर्क रहने की अपील

इस प्राकृतिक घटनाक्रम की वजह से हुए भूस्खलन के कारण कई परिवार बेघर हो गए हैं और क्षेत्र में सामान्य जनजीवन भी बुरी तरह से प्रभावित हुआ है. जिला प्रशासन स्थिति पर लगातार अपनी पैनी नजर बनाए हुए है. इसके अलावा, स्थानीय प्रशासन घटना के प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के प्रयास कर रही है. स्थानीय प्रशासन ने लोगों से भारी बारिश और भूस्खलन की स्थिति को लेकर ज्यादा से ज्यादा सतर्क रहने और संवेदनशील इलाकों में अनावश्यक आवाजाही से बचने की अपील की है. राहत और बचाव कार्य जारी है और अभियान पूरा होने के बाद ही नुकसान और हताहतों की वास्तविक संख्या स्पष्ट हो सकेगी. 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *