CBSE ने 10वीं के छात्रों को प्रदर्शन सुधारने का एक और मौका दे दिया है। बोर्ड ने मई सत्र की सेकंड बोर्ड(CBSE) परीक्षा के लिए प्राइवेट अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। आवेदन प्रक्रिया 16 अप्रैल से शुरू होकर 20 अप्रैल तक चलेगी, जबकि 21-22 अप्रैल तक लेट फीस के साथ फॉर्म भरा जा सकेगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत लागू इस सिस्टम में छात्र अधिकतम तीन विषयों में दोबारा परीक्षा दे सकते हैं।
CBSE का अहम अपडेट
यह परीक्षा मई 2026 में आयोजित होगी और सिलेबस वही रहेगा, जो पहली परीक्षा में था। डिस्ट्रिक्ट सिटी कोऑर्डिनेटर मदन कुमार सिंह के अनुसार, 2024-25 के कंपार्टमेंट (तीसरा अवसर) वाले छात्र और वे छात्र जो मुख्य परीक्षा 2026 में शामिल नहीं हो सके, इस परीक्षा के लिए पात्र हैं। फीस प्रति विषय 320 रुपये रखी गई है, जबकि लेट फीस के रूप में 2000 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। पूरी आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन ही होगी और तय तारीख के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जायेगा।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

