बिहार(BIHAR): बिहार में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने एक अलग और दिलचस्प पहल शुरू की है। अब राज्य के सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को हर तीन महीने में परिवार के साथ बिहार के पर्यटन, ईको टूरिज्म और ग्रामीण पर्यटन स्थलों की यात्रा करनी होगी।
जारी निर्देश के अनुसार यह यात्रा दो दिन और दो रात की होगी, जिसे आमतौर पर शुक्रवार और शनिवार के दौरान पूरा किया जाएगा। हर यात्रा में कम से कम तीन पर्यटन स्थलों का दौरा और वहां ठहरना अनिवार्य रहेगा। यात्रा पूरी होने के बाद अधिकारियों को फोटो, अनुभव और स्थल से जुड़ी जानकारी के साथ रिपोर्ट भी जमा करनी होगी।
सरकार ने साफ किया है कि इस पूरी अवधि को सरकारी ड्यूटी माना जाएगा। साथ ही यात्रा के दौरान किसी तरह की समीक्षा बैठक, निरीक्षण या सरकारी काम नहीं किया जाएगा। इस पहल का मकसद सिर्फ पर्यटन बढ़ाना नहीं बल्कि राज्य के सांस्कृतिक, ग्रामीण और प्राकृतिक स्थलों से लोगों को जोड़ना भी है।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

