बिहार के बेटे ने किया कमाल, JEE Advanced 2026 में AIR-1 बनकर बढ़ाया देश का मान….

बिहार के बेटे ने किया कमाल, JEE Advanced 2026 में AIR-1 बनकर बढ़ाया देश का मान….

बिहार(BIHAR): बिहार के लाल शुभम कुमार को JEE Advanced 2026 की परीक्षा में (AIR) All India Rank-1 हासिल करने की ऐतिहासिक और अद्वितीय उपलब्धि पर ढेर सारी बधाई और उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं!

आपकी यह शानदार सफलता ना केवल आपके और आपके परिवार के लिए, बल्कि पूरे बिहार राज्य के लिए एक गौरव का क्षण है।

गया जिले से निकलकर देश की सबसे कठिन परीक्षा के शीर्ष स्थान पर पहुंचना यह साबित करता है कि अटूट संकल्प और सही दिशा में की गई मेहनत से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। आप आज पूरे बिहार के युवाओं एवं छात्रों के लिए प्रेरणा का एक प्रबल स्रोत बन चुके हैं।

बिहार के कोने-कोने में बैठे अनगिनत बच्चे आपकी इस सफलता से एक नया हौसला और सीख लेंगे। आपकी लगन, अनुशासन और इस ऐतिहासिक परिणाम को देखकर वे अपने जीवन में कुछ बड़ा करने और अपनी सीमाओं को लांघकर आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध होंगे।

आपकी यह यात्रा दर्शाती है कि बिहार की मिट्टी में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। हमें पूरा विश्वास है कि आगे भी आप सफलता के नए आयाम छुएंगे और देश-दुनिया में अपना व अपने राज्य का नाम रोशन करते रहेंगे।

आपकी आगामी अकादमिक यात्रा मंगलमय और सफलताओं से भरी हो। बिहार और देश के सभी युवाओं की ओर से बधाई।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *