बरुईपुर घटना के बाद गरमाई बंगाल की राजनीति, ममता और सायोनी घोष चर्चा में

बरुईपुर घटना के बाद गरमाई बंगाल की राजनीति, ममता और सायोनी घोष चर्चा में

पश्चिम बंगाल के बरुईपुर में एक 12 साल की बच्ची के साथ रेप करके उसकी हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद बंगाल का सियास माहौल गर्म हो गया है। ममता बनर्जी बरुईपुर जानेवाली थीं लेकिन उससे पहले उसके घर के बाहर भारी सुरक्षा तैनात कर दी गई। इसे लेकर टीएमसी ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। इधर लोकसभा सांसद सायनी घोष ने भी इस घटना पर एक लंबी पोस्ट की और कहा कि सरकार कार्रवाई कर रही है। यह पहली बार है कि बंगाल में हुई इस तरह की घटना पर सायोनी घोष खुलकर बीजेपी के समर्थन में आईं।

सायोनी घोष ने पोस्ट किया कि मैं दक्षिण 24 परगना के बारुईपुर, सुरजापुर में एक नाबालिग लड़की के साथ हुई घिनौनी घटना की कड़ी निंदा करती हूं। मैं पीड़िता और उसके परिवार के साथ पूरी एकजुटता के साथ खड़ी हूं और अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं।

सायोनी घोषने कहा कि मैंने माननीय मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से बात की है और उन्होंने भरोसा दिलाया है कि वे व्यक्तिगत रूप से स्थिति पर नजर रख रहे हैं। गिरफ्तारियां की जा रही हैं, एक SIT का गठन किया गया है, वे पीड़ित परिवार के संपर्क में हैं और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द से जल्द न्याय किया जाएगा। त्वरित और आवश्यक कार्रवाई करने के लिए मैं उन्हें धन्यवाद देती हूं। बारुईपुर का प्रतिनिधित्व करने वाली सांसद के तौर पर, मैं इन सभी मामलों को विशेष रूप से बंगाल के मुख्यमंत्री के सामने लिखित रूप में रखूंगी और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाना मेरी प्राथमिकता होगी।

सायोनी है एसपी और सीएम से लगातार संपर्क में

सायोनी घोष ने कहा कि यह याद रखना चाहिए कि कानून का शासन कायम रहना चाहिए क्योंकि सभ्य समाज में भीड़ के उन्माद की कोई जगह नहीं है। कानून को अपने हाथ में लेना अस्वीकार्य है और इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। मैं सभी से शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद करने का आग्रह करती हूं। मैं बारुईपुर के SP के लगातार संपर्क में हूं और न्याय सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करूंगी।

आपको बता दें कि क्या है बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर इलाके में एक 11 साल की लड़की लापता हो गई। एक दिन बाद उसका शव सूर्यपुर हाट इलाके में एक बोरी में भरा पाया गया। 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *