धनबाद(DHANBAD): शुक्रवार की रात धनबाद जिले के बरवाअड्डा स्थित पांडूकी मोड़ पर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। अचानक अनियंत्रित होकर रिफाइंड तेल से भरा एक टैंकर सड़क पर पलट गया। हादसे में टैंकर चालक बाल-बाल बच गया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से टैंकर को हटाने का कार्य शुरू किया गया। टैंकर में भारी मात्रा में रिफाइंड तेल भरा होने के कारण तेल सड़क पर फैल गया, जिससे सड़क पूरी तरह फिसलन भरी हो गई।
प्रशासन द्वारा सड़क पर फैले तेल को साफ कराने और यातायात को सुरक्षित रूप से बहाल करने की कार्रवाई जारी है। फिलहाल एहतियातन वाहनों की आवाजाही नियंत्रित कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि टैंकर के अनियंत्रित होने की वजह क्या रही।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

