बंगाली नववर्ष 1433 के स्वागत में भव्य प्रभातफेरी का आयोजन…

बंगाली नववर्ष 1433 के स्वागत में भव्य प्रभातफेरी का आयोजन…

धनबाद(DHANBAD): धनबाद में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बंगाली कल्याण समिति द्वारा बंगाली नववर्ष 1433 के स्वागत हेतु भव्य प्रभातफेरी का आयोजन किया गया। यह प्रभातफेरी सुबह जे.सी. मल्लिक रोड से प्रारंभ होकर दुर्गा मंदिर मोड, माधव अपार्टमेंट, पार्क मार्केट, ज्ञान मुखर्जी रोड एवं शक्ति मेडिकल होते हुए हरिमंदिर पहुंची।
पूरे मार्ग में नृत्य और संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियों की गई। स्थानीय लोगों ने भी इस सांस्कृतिक यात्रा का भरपूर आनंद उठाया और कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

इस आयोजन में धनबाद के विभिन्न क्षेत्रों से प्रसिद्ध नृत्य गुरुओं के मार्गदर्शन में करीब 100 बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं युवा कलाकारों के साथ-साथ शहर के वरिष्ठ कलाकारों ने भी गायन के माध्यम से अपनी सहभागिता निभाई, जिससे कार्यक्रम और भी आकर्षक बन गया।
कार्यक्रम के दौरान समिति की ओर से सभी धनबादवासियों को बंगाली नववर्ष की शुभकामनाएं दी गईं तथा आने वाले वर्ष के सुख, समृद्धि और विश्व शांति की कामना की गई।

अंत में सभी प्रतिभागियों को मेमेंटो एवं सम्मान पत्र देकर कार्यक्रम का समापन किया गया।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *