प्रशांत किशोर ने सम्राट चौधरी को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी, कहा-कि आने वाले समय में निश्चित तौर पर सम्राट चौधरी को सीएम के पद से हटना पड़ेगा

प्रशांत किशोर ने सम्राट चौधरी को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी, कहा-कि आने वाले समय में निश्चित तौर पर सम्राट चौधरी को सीएम के पद से हटना पड़ेगा

पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री पद से हटना पड़ सकता है।

प्रशांत किशोर ने यह बात 13 अगस्त 2026 को कही। उन्होंने कहा कि आगे चलकर कोई बेहतर व्यक्ति मुख्यमंत्री बन सकता है। हालांकि, जब तक सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री के पद पर रहेंगे, तब तक जनता के दबाव के कारण उनसे बड़ी गलती होने की संभावना कम है।

जनता सरकार को हरा भी सकती है- प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने कहा कि लोगों ने अब यह समझ लिया है कि अगर सरकार गलत तरीके से काम करेगी तो जनता उसे चुनाव में हरा सकती है। उन्होंने आरोप लगाते हुए फर्जी एनकाउंटर, गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाने और राशन कार्ड से लोगों के नाम हटाने जैसे मुद्दों का जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि जनता के दबाव की वजह से सरकार को लोगों की समस्याओं पर ध्यान देना पड़ेगा।

हर वार्ड में 50 लोगों की समिति बनाने की तैयारी

प्रशांत किशोर ने बताया कि जन सुराज अगस्त के दौरान हर वार्ड में जाएगा। महीने के अंत तक हर वार्ड में करीब 50 सक्रिय लोगों की समिति बनाने की योजना है।

उन्होंने कहा कि यह समिति वार्ड की समस्याओं को सामने लाने और उनके समाधान की निगरानी में मदद करेगी। इससे यह भी पता चल सकेगा कि सरकार या नगर निगम की ओर से समस्या के समाधान के लिए किए गए काम सही तरीके से हो रहे हैं या नहीं।

अधिकारियों की शिकायत के लिए मांगी जानकारी

प्रशांत किशोर ने लोगों से कहा कि अगर नाली, सड़क, बिजली या किसी सरकारी काम को लेकर परेशानी है, तो संबंधित अधिकारी या कर्मचारी का नाम, पद और मोबाइल नंबर नोट करके रखें।

उन्होंने कहा कि अगर कोई अधिकारी या नगर निगम का ठेकेदार ठीक से काम नहीं करता है या लोगों को परेशान करता है, तो उसकी जानकारी जन सुराज के कार्यालय तक पहुंचाई जाए, ताकि मामले को संबंधित स्तर पर उठाया जा सके।

पीके ने कहा कि तीन-चार वादा हमने आपसे किया था. पहली बात मैंने कही थी कि विधायक से जुड़े हुए मामले में कोई कमीशन खोरी नहीं होगी. इसका असर होगा कि जितने यहां गरीब परिवार के लोग हैं जिनको राशन कार्ड बनाने में चाहे नाम कट गया है या कार्ड बनाने में घूस मांगा जा रहा है, या जिनका राशन कार्ड बना हुआ है पांच किलो की बजाए 4 किलो राशन मिल रहा है, ये समस्या अगले तीन महीने में खत्म हो जाएगी.

उन्होंने कहा कि हर वह व्यक्ति जिसको राशन कार्ड मिलना चाहिए उसको बिना एक रुपये घूस दिए ही राशन कार्ड बनेगा. बांकीपुर के लगभग 60 प्रतिशत बच्चे प्राइवेट स्कूल में पढ़ते हैं, स्कूल वाले मनमानी फीस वसूल रहे हैं. इसको नवंबर तक हर संभव सुधारने का प्रयास किया जाएगा.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *