भारत पाकिस्तान के बीच जारी ततनाव के बीच बीएसएफ ने सांबा में घुसपैठ की कोशिश नाकामयाब कर दी है। पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ कर रहे सात घुसपैठिये को बीएसएफ के जवानों ने मार गिराया है। बताया जा रहा है कि ढेर किए गए घुसपैठिए जैश-ए-मोहम्मद के बताए जा रहे हैं।खबर ये भी आ रही है पाकिस्तान के ओकारा कैंप पर ड्रोन से हमला किया गया है। वहीं भारत के रक्षा मंत्री सेना प्रमुखों के साथ वर्तमान हालात पर चर्चा कर रहे है।
पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की यह कोशिश उस समय की गई, जब भारत ने जम्मू, पठानकोट, उधमपुर और अन्य जगह पर सेना के प्रतिष्ठानों पर पाकिस्तान की सेना के हमले की कोशिशों को नाकाम कर दिया।पंजाब के होशियारपुर में भारतीय सेना द्वारा मार गिराये गए पाकिस्तान के मिसाइन का टुकड़ा मिला है।भारतीय सेना ने आकाश मिसाइल से जेएफ-17 फाइटर मार गिराया है।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

