रांची में सेना की नकली वर्दी बरामद, झारखंड ATS और मिलिट्री इंटेलिजेंस ने की छापेमारी…

रांची में सेना की नकली वर्दी बरामद, झारखंड ATS और मिलिट्री इंटेलिजेंस ने की छापेमारी…

रांची(RANCHI): भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव जारी है और युद्ध जैसे हालात है। इसी बीच रांची में इंटेलिजेंस की टीम और झारखंड एटीएस ने छापेमारी की है। सेना के खुफिया एजेंसी और एंटी टेररिज्म स्क्वाड की संयुक्त छापेमारी में सेना की नकली वर्दी बरामद की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, लखनऊ मिलिट्री इंटेलिजेंस से मिली विशेष जानकारी के आधार पर बूटी मोड़ इलाके में स्थित श्री गणेश आर्मी स्टोर पर कार्रवाई की गई।इस दौरान दुकान से नकली सेना की वर्दी और बिना इजाजत के बनाए गए लड़ाई वाले कपड़े बरामद किए गए. बताया जा रहा है कि इन नकली वर्दियों को आम लोगों को बेचा जा रहा था।

इस समय भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बना हुआ है। ऐसे में इस नकली वर्दी का राष्ट्र विरोधी गतिविधियों पर इस्तेमाल हो सकता था। आपको बता दें कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले में आतंवादी सेना की वर्दी में ही आये थे और पर्यटकों को गोली मारी थी, जिसमें 26 पर्यटकों की मौत 22 अप्रैल को हो गई थी। इस फर्जी वर्दी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है इसकी जांच हो रही है। इस वर्दी को बनाने के पीछे मंशा क्या थी उसकी जांच हो रही है। दुकानदार को वर्दी नहीं बेचने की हिदायत की गई है और वर्दी किस-किस को बेची गई है उसकी जानकारी ली जा रही है।

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *