पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: पहले चरण का मतदान आज, कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग शुरू….

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: पहले चरण का मतदान आज, कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग शुरू….

पश्चिम बंगाल(WEST BENGAL): पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान आज सुबह सात बजे से शुरू हो गया है, जो शाम छह बजे तक जारी रहेगा। इस चरण में राज्य के 16 जिलों के कुल 152 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हो रहा है। इनमें दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, कूचबिहार, उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर, मालदा, मुर्शिदाबाद, बीरभूम, पश्चिम बर्धमान, पुरूलिया, बांकुड़ा, झाड़ग्राम, पश्चिम मेदिनीपुर और पूर्वी मेदिनीपुर शामिल हैं।

इस चरण में कुल 1,478 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। मतदान के लिए 44 हजार से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 7,384 केंद्रों को अति संवेदनशील घोषित किया गया है। लगभग 3 करोड़ 60 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

निर्वाचन आयोग ने स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। दो लाख 40 हजार से अधिक कर्मियों के साथ 2,407 केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की कंपनियां तैनात की गई हैं। इसके अलावा त्वरित कार्रवाई दल भी मतदान केंद्रों के आसपास सक्रिय हैं।

मतदाताओं की सुविधा के लिए ब्रेल लिपि वाली ईवीएम, रैंप और प्राथमिकता वाली कतारों की व्यवस्था की गई है। शिकायत दर्ज कराने के लिए टोल-फ्री नंबर 18003450008 और ईमेल आईडी wbfreeandfairpolls@gmail.com जारी की गई है।
सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं और मतदाता सहायता उपलब्ध कराई गई है, ताकि मतदान प्रक्रिया सुचारू और सुरक्षित ढंग से पूरी हो सके।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *