भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह अपनी दमदार आवाज और हिट गानों के चलते हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। उनका कोई भी नया गाना रिलीज होते ही यूट्यूब और सोशल मीडिया पर छा जाता है। फैंस उनके गानों का बेसब्री से इंतजार करते हैं, यही वजह है कि उनके गाने कुछ ही घंटों में लाखों व्यूज बटोर लेते हैं। पवन सिंह की लोकप्रियता सिर्फ भोजपुरी इंडस्ट्री तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके गानों को बॉलीवुड और साउथ के दर्शकों का भी भरपूर प्यार मिलता है। यही वजह है कि उनका हर नया गाना फैंस के बीच उत्सुकता का विषय बना रहता है। इसी बीच उनका एक 10 साल पुराना गाना एक बार फिर से चर्चा में आ गया है.
पवन सिंह के गाने ने बनाया रिकॉर्ड
10 साल पहले पवन सिंह का भोजपुरी सॉन्ग ‘छलकत हमरो जवनिया’ यूट्यूब चैनल वर्ल्डवाइड भोजपुरी रिकॉर्ड्स पर रिलीज किया गया था, जो आज भी हर शादी और पार्टी में सुनाई देता है. गाने के बोल और बीट्स इतने शानदार है कि हर कोई इसे सुनते ही नाचने पर मजबूर हो जाता है. गाने में पवन सिंह और काजल राघवानी की जोड़ी ने तो हर सीन में आग लगा दी है. इसमें उनकी केमिस्ट्री इतनी कमाल की है, जिससे नजरें हटाना मुश्किल है. इस गाने को अब तक 800 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, जिससे इसकी लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है.
https://www.instagram.com/reel/DZ0NHwJsO6Z/?utm_source=ig_embed&ig_rid=A4OzVgk2GIzv2HvQUOMEgXe
गाने में काजल ब्लू साड़ी और ब्लैक कलर के ब्लाउज में नजर आती हैं, जिनकी अदाएं हर फैंस को दीवाना बना रही हैं. उनके डांस मूव्स और एक्सप्रेशन देखने लायक हैं. वहीं पवन सिंह का डैशिंग अवतार और काजल के साथ उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री जबरदस्त है. इस जोड़ी ने कई भोजपुरी फिल्मों में भी काम किया है, जिसमें लोगों ने उन्हें काफी पसंद किया है.
