बिहार(BIHAR): Bihar के Vaishali district जिले के Hajipur से पति-पत्नी और कथित प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है।
46 वर्षीय अमन कुमार ने अपनी BPSC शिक्षिका पत्नी गुंजन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अमन का कहना है कि शादी के समय उनकी पत्नी केवल इंटरमीडिएट पास थीं और आगे पढ़कर शिक्षिका बनना चाहती थीं। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद उन्होंने मजदूरी कर पत्नी की पढ़ाई जारी रखवाई।
पीड़ित पति का दावा है कि पत्नी को पढ़ाने और नौकरी दिलाने के लिए उन्होंने अपनी पैतृक जमीन तक बेच दी। लेकिन नौकरी मिलने के बाद पत्नी ने उन्हें और उनके 10 वर्षीय बेटे को छोड़ दिया।
दोनों की शादी साल 2013 में हुई थी और उनका एक बेटा भी है। अब यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
हालांकि, अभी तक पत्नी की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मामले की सच्चाई जांच और दोनों पक्षों की बात सामने आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
NEWSANP के लिए बिहार से ब्यूरो रिपोर्ट

