पटना के होटल में शर्मनाक करतूत: पिता के सामने परीक्षा देने आई छात्रा से छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार और होटल सील…

पटना के होटल में शर्मनाक करतूत: पिता के सामने परीक्षा देने आई छात्रा से छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार और होटल सील…

पटना(BIHAR): बिहार की राजधानी पटना के रूपसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत महावीर कॉलोनी स्थित एक होटल में बेगुसराय से पॉलिटेक्निक परीक्षा देने आई एक छात्रा के साथ उसके पिता के सामने ही आधी रात को छेड़खानी का गंभीर मामला सामने आया है। शराब के नशे में धुत सत्येंद्र नामक युवक जबरन कमरे में घुसकर छात्रा के साथ अभद्रता करने लगा, जिसके बाद पीड़िता और उसके पिता के शोर मचाने पर जुटे लोगों की सूचना पर पहुंची पटना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सतेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती जांच में होटल प्रबंधन की घोर लापरवाही उजागर हुई है, जहां सुरक्षा मानकों की अनदेखी के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरे भी बंद पाए गए, जिसके चलते प्रशासन ने होटल को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया है। सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह के अनुसार रूपसपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपी के फरार साथियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है…

NEWSANP के लिए बिहार से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *