झारखंड(JHARKHAND): झारखंड की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने वाले डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो एक बार फिर चर्चा में हैं।
लेकिन इस बार वजह कोई राजनीतिक बयान नहीं, बल्कि उनकी सादगी और जमीन से जुड़ी जीवनशैली है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर को लेकर बताया जा रहा है कि यह दुर्गापुर रेलवे स्टेशन की है, जहां विधायक जयराम महतो किसी निजी यात्रा के दौरान ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। इंतजार के बीच वह स्टेशन की बेंच पर ही आराम करते और सोते नजर आए।
तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि न कोई वीआईपी व्यवस्था, न कोई विशेष सुविधा… बल्कि आम यात्रियों की तरह स्टेशन पर बैठकर समय बिताते दिखाई दे रहे हैं।
आज के दौर में जहां नेता अक्सर चमक-दमक और भारी सुरक्षा घेरे में नजर आते हैं, वहीं जयराम महतो की यह सादगी लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है।
समर्थकों का कहना है कि यही सहजता और जमीन से जुड़ाव उन्हें जनता के बीच खास बनाता है।
फिलहाल यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग इसे “जनता के बीच रहने वाले नेता” की मिसाल बता रहे हैं।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

