धनबाद SNMMCH में जटिल ऑपरेशन से मासूम की जान बची, देवघर से रेफर हुआ था मामला…

धनबाद SNMMCH में जटिल ऑपरेशन से मासूम की जान बची, देवघर से रेफर हुआ था मामला…

धनबाद(DHANBAD): एक मासूम बच्चे की जान पर बन आई थी। गले में धातु की चेन का ज़िप फंसने से बच्चे की हालत गंभीर हो गई, लेकिन धनबाद के डॉक्टरों ने समय रहते उसकी जान बचा ली।जानकारी के मुताबिक, देवघर जिले के सारठ की रहने वाली विद्या देवी के बच्चे ने खेल-खेल में जमीन पर पड़ी चेन की ज़िप को निगल लिया। इसके बाद बच्चे को सांस लेने में तकलीफ होने लगी और परिवार में अफरा-तफरी मच गई।परिजन तुरंत बच्चे को नजदीकी सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे बड़े अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन बच्चे को देवघर के कई अस्पतालों में लेकर गए, यहां तक कि AIIMS देवघर भी पहुंचे। लेकिन डॉक्टरों ने मामले को बेहद जटिल बताते हुए ऑपरेशन करने से मना कर दिया।आखिरकार बच्चे को धनबाद रेफर किया गया, जहां शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) में भर्ती कराया गया। यहां ENT विभाग के डॉक्टर जयंत चक्रवर्ती ने हिम्मत दिखाते हुए इस जटिल ऑपरेशन को करने का निर्णय लिया।कई घंटों की मेहनत और सावधानी के बाद डॉक्टरों की टीम ने बच्चे के गले में फंसे चेन के ज़िप को सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया।“जहां एक तरफ बड़े-बड़े अस्पतालों ने हाथ खड़े कर दिए, वहीं धनबाद के SNMMCH अस्पताल के डॉक्टरों ने इस चुनौती को स्वीकार करते हुए मासूम की जान बचा ली। फिलहाल बच्चा सुरक्षित है और डॉक्टरों की निगरानी में है।”इस घटना के बाद जहां बड़े अस्पतालों की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं, वहीं SNMMCH के डॉक्टरों की सराहना हर तरफ हो रही है। बच्चे के परिजनों ने डॉक्टर जयंत चक्रवर्ती और उनकी टीम का धन्यवाद किया है.

NEWSANP के लिए राणा प्रताप की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *