धनबाद में युवाओं को उद्यमिता के लिए प्रेरित करने पहुंचे अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक प्रोफेसर देबज्योति…

धनबाद में युवाओं को उद्यमिता के लिए प्रेरित करने पहुंचे अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक प्रोफेसर देबज्योति…

धनबाद(DHANBAD): अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक और वक्ता प्रोफेसर देबज्योति मुखर्जी गुरुवार को धनबाद पहुंचे, जहां उन्होंने शहर के विभिन्न संस्थानों में आयोजित सेमिनार के माध्यम से युवाओं एवं युवतियों को उद्यमिता के प्रति जागरूक किया। अभय सुंदरी गर्ल्स मध्य विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को स्वरोजगार, आत्मनिर्भरता और उद्यमिता के जरिए राष्ट्रसेवा के बारे में जानकारी दी गई।

मानव विकास कल्याण समिति द्वारा आशा किरण और ब्राइटर स्टेप संस्थान के सहयोग से उद्यमिता ही क्यों? विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम अभय सुंदरी गर्ल्स स्कूल, ईस्ट एंड स्कूल और बड्स गार्डन में आयोजित किया गया।

मुख्य आयोजिका प्रियदर्शिनी यादव ने बताया कि आज के समय में उद्यमिता की काफी जरूरत है। उन्होंने कहा कि युवा नौकरी की तलाश में भटक रहे हैं, जबकि स्वरोजगार के माध्यम से वे खुद के साथ समाज और राष्ट्र के विकास में भी योगदान दे सकते हैं। संस्था का उद्देश्य अधिक से अधिक युवा-युवतियों को उद्यमिता के प्रति आकर्षित करना, उन्हें प्रशिक्षण देना, पूंजी उपलब्ध कराना और हैंड होल्डिंग सपोर्ट देकर सफल उद्यमी बनाना है।

वहीं प्रोफेसर देबज्योति मुखर्जी ने कहा कि उद्यमिता नई पीढ़ी के लिए बेहद लाभकारी है। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी और बढ़ती महंगाई के दौर में स्वरोजगार लोगों की निर्भरता कम कर सकता है। युवाओं को आत्मनिर्भर बनाकर रोजगार सृजन की दिशा में आगे बढ़ाना ही इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य है।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *