धनबाद(DHANBAD): झारखंड के धनबाद से एक बार फिर भू-धसान की बड़ी खबर सामने आई है…बाघमारा प्रखंड के टण्डाबाड़ी बस्ती में गुरुवार रात जमीन धंसने से 10 घर पूरी तरह जमीन में समा गए… इस हादसे में 4 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना रात करीब 8:30 बजे की है… जब अचानक तेज आवाज के साथ जमीन धंसने लगी…लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही घरों में दरारें आईं और देखते ही देखते कई घर मलबे में तब्दील हो गए…इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों से बाहर भागने लगे।
हादसे के बाद कई लोग मलबे में फंस गए थे… जिन्हें स्थानीय ग्रामीणों ने बाहर निकाला…घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है।सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और भारत कोकिंग कोल लिमिटेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया गया।
मौके पर पहुंचे बाघमारा के अंचलाधिकारी गिरजानंद किस्कू ने कहा कि इस हादसे में कई परिवार बेघर हो गए हैं…करीब 21 परिवारों को सुरक्षित स्थान पर बसाने की तैयारी की जा रही है… साथ ही प्रभावित स्कूल को भी शिफ्ट किया जाएगा।वीओ-लास्ट (क्लोजिंग):लगातार हो रही भू-धसान की घटनाओं ने टण्डाबाड़ी बस्ती के लोगों में डर और गुस्सा दोनों पैदा कर दिया है…अब सवाल ये है कि आखिर कब तक इन लोगों को सुरक्षित ठिकाना और स्थायी समाधान मिल पाएगा…
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

