धनबाद में ‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ पर सख्ती: पार्टी जिलाध्यक्ष की गाड़ी पकड़ी गई, नियम सबके लिए बराबर…

धनबाद में ‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ पर सख्ती: पार्टी जिलाध्यक्ष की गाड़ी पकड़ी गई, नियम सबके लिए बराबर…

धनबाद(DHANBAD): धनबाद में यातायात नियमों को लेकर पुलिस की सख्ती लगातार बढ़ती जा रही है। खासकर ‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है। इसी कड़ी में बुधवार को एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने यह साफ कर दिया कि कानून के आगे रसूख नहीं चलता।

जानकारी के अनुसार, एक राजनीतिक पार्टी के जिलाध्यक्ष शराब के नशे में वाहन चला रहे थे। चेकिंग के दौरान यातायात पुलिस ने वाहन को रोका और चालक की जांच की, जिसमें नशे में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त कर यातायात थाना ले गई।

बताया जा रहा है कि गाड़ी के आगे बड़े अक्षरों में जिलाध्यक्ष का बोर्ड लगा हुआ था और पार्टी का झंडा भी लगा था। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी तस्वीरें लेकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं। हालांकि, बाद में वाहन से बोर्ड और झंडा हटा दिया गया।

इस पूरे मामले पर ट्रैफिक डीएसपी अरविन्द कुमार सिंह ने स्पष्ट कहा कि कानून सबके लिए समान है।
उन्होंने कहा, “कोई भी व्यक्ति कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, अगर वह शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा जाता है, तो उसके खिलाफ विधि अनुसार कार्रवाई की जाएगी।”

पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर आम लोगों में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि ऐसे कदमों से सड़क सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों में डर पैदा होगा।

धनबाद यातायात पुलिस ने साफ संकेत दे दिया है कि आने वाले दिनों में ‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ के खिलाफ अभियान और तेज होगा और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *