धनबाद में गला रेतकर युवक की हत्या का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार…

धनबाद में गला रेतकर युवक की हत्या का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार…

सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर पुलिस को मिली सफलता, हथियार व सामान बरामद

धनबाद(DHANBAD): धनबाद थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्या कांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला 20 मार्च 2026 का है, जब साहू गली निवासी रोहित कुमार की अज्ञात अपराधियों द्वारा धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में मृतक की बहन रितु कुमारी के फर्दबयान के आधार पर धनबाद थाना कांड संख्या 95/26 के तहत मामला दर्ज किया गया था। घटना के बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान जीतु यादव, तरुण यादव, महेश धीबर और भुनेश्वर हाड़ी की संलिप्तता सामने आई। इसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर 23 अप्रैल 2026 को चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। जांच में यह भी सामने आया कि करीब दो महीने पहले ‘प्रेम’ नामक युवक ने आरोपी जीतु यादव की नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा लिया था। इसी रंजिश में आरोपियों ने मिलकर रोहित कुमार की हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे का दाव (दउली), दो मोटरसाइकिल, मृतक का मोबाइल, घटना के समय पहना गया शॉल समेत अन्य सामान बरामद किया है।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *