दूसरी बार बिहार सरकार में केबिनेट मंत्री बनने श्रेयसी ने जताया सबका आभार..

दूसरी बार बिहार सरकार में केबिनेट मंत्री बनने श्रेयसी ने जताया सबका आभार..

पटना(PATNA): पटना के गांधी मैदान में आयोजित नवगठित मंत्रिमंडल के भव्य शपथ ग्रहण समारोह में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कर जनसेवा, सुशासन एवं बिहार के समग्र विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः समर्पित किया।

इस ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण अवसर पर भारत को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाने वाले, विकास, सुशासन, राष्ट्रसेवा एवं गरीब कल्याण को समर्पित विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणादायी उपस्थिति ने समारोह की गरिमा को और अधिक भव्य बना दिया।

साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी, देश के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी जी एवं उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र यादव जी सहित अनेक सम्मानित गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

यह शपथ केवल एक पद की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि बिहार की जनता के विश्वास, विकास, सुशासन और जनसेवा के संकल्प को नई शक्ति, नई ऊर्जा एवं नई दिशा देने का प्रण है। बिहार को विकास, समृद्धि और आत्मनिर्भरता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने हेतु पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प दोहराया।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *