दुश्मनों की बढ़ी टेंशन! भारतीय नौसेना में शामिल हुए 3 अत्याधुनिक स्वदेशी युद्धपोत, मोदी बोले- अब सिर्फ खरीदार नहीं

दुश्मनों की बढ़ी टेंशन! भारतीय नौसेना में शामिल हुए 3 अत्याधुनिक स्वदेशी युद्धपोत, मोदी बोले- अब सिर्फ खरीदार नहीं

भारतीय नौसेना अपनी समुद्री शक्ति को लगातार मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। इसी क्रम में आज तीन नए स्वदेशी युद्धपोत आधिकारिक रूप से नौसेना के बेड़े में शामिल किए गए। अत्याधुनिक तकनीक से लैस ये युद्धपोत भारत की रक्षा क्षमता को और अधिक सशक्त बनाएंगे तथा हिंद महासागर क्षेत्र में देश की रणनीतिक स्थिति को मजबूती देंगे। तीनों वारशिप की कमिशनिंग के दौरान पीएम मोदी ने कहा, आज भारत केवल खरीददार नहीं रहा, वह कई देशों को आधुनिक हथियार बनाकर बेच भी रहा है और स्वदेशी ताकत विकसित कर रहा है।

रविवार को कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट में आयोजित एक खास समारोह में इन तीनों वॉरशिप को नौसेना के बेड़े में शामिल किया गया। इनमें एक गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट दूनागिरी, दूसरा एंटी-सबमरीन वॉरफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट अग्रेह और तीसरा सर्वे वेसेल लार्ज संशोधक है। हालांकि, यह पहला मौका नहीं है जब एक ही दिन में तीन वॉरशिप नौसेना में शामिल किए जा रहे हैं। इससे पहले 15 जनवरी 2025 को मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में नीलगिरी क्लास का पहला स्टेल्थ फ्रिगेट आईएनएस नीलगिरी, डिस्ट्रॉयर आईएनएस सूरत और पनडुब्बी आईएनएस वागशीर भारतीय नौसेना में शामिल किए गए थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *