दा नांग’ में लहराया तिरंगा, PM मोदी ने की जमकर तारीफ…

दा नांग’ में लहराया तिरंगा, PM मोदी ने की जमकर तारीफ…

भारत के युवा पहलवानों ने वियतनाम की धरती पर ऐसा दम दिखाया कि पूरा देश गर्व से झूम उठा। अंडर-23 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2026 में भारतीय पहलवानों ने इतिहास रचते हुये एशिया में अपना परचम लहरा दिया। शानदार प्रदर्शन के बाद PM नरेंद्र मोदी ने भी खिलाड़ियों की खुलकर तारीफ की और उन्हें भविष्य के लिये शुभकामनाएं दीं। वियतनाम के दा नांग में आयोजित इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में भारतीय पुरुष फ्रीस्टाइल और महिला कुश्ती टीम ने टीम टाइटल अपने नाम कर देश का मान बढ़ाया। पुरुष फ्रीस्टाइल टीम ने कुल 9 पदक जीते, जिनमें 4 स्वर्ण पदक शामिल रहे। वहीं महिला टीम ने 10 पदक हासिल किये, जिनमें 6 गोल्ड मेडल शामिल हैं। ग्रीको-रोमन टीम ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुये 8 पदक जीतकर नया रिकॉर्ड बना दिया।

PM मोदी ने पढ़े तारीफ के कसीदे
PM नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर खिलाड़ियों को बधाई देते हुये लिखा कि भारतीय पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि पुरुष फ्रीस्टाइल टीम ने अंडर-23 एशियाई चैंपियनशिप के इतिहास में भारत के लिये सबसे ज्यादा पदक जीतने का रिकॉर्ड बनाया है। प्रधानमंत्री ने सभी खिलाड़ियों को भविष्य के लिये शुभकामनाएं भी दीं।

भारत ने जीते कुल 27 पदक
भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में कुल 27 पदक जीतकर एशियाई कुश्ती जगत में नया इतिहास रच दिया। इसमें 11 स्वर्ण, 7 रजत और 9 कांस्य पदक शामिल हैं। फ्रीस्टाइल कैटेगरी में भारत ने किर्गिस्तान और कजाकिस्तान जैसे मजबूत देशों को पीछे छोड़कर पहला स्थान हासिल किया। यह भारतीय कुश्ती के लिये बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने भी खिलाड़ियों को बधाई देते हुये कहा कि अंडर-23 एशियन चैंपियनशिप की ट्रॉफी उठाना भारतीय कुश्ती के लिये ऐतिहासिक पल है। उन्होंने कहा कि भारतीय पहलवानों ने तकनीकी कौशल, आत्मविश्वास और मजबूत इरादे के दम पर एशिया के दिग्गज देशों को पीछे छोड़ा है। यह आने वाले समय में भारतीय कुश्ती के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है। भारतीय पहलवानों की इस शानदार उपलब्धि के बाद खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। सोशल मीडिया पर भी लोग खिलाड़ियों की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *