आसनसोल: आज सुबह सेतु बंधन कमेटी की तरफ से दामोदर नदी का निरीक्षण किया गया। यहां आसनसोल दक्षिण की विधायक और राज्य की मंत्री अग्निमित्रा पाल चुनाव से पहले से कहती आ रही थीं कि बीजेपी सरकार बनने के बाद यहां एक पुल का निर्माण किया जाएगा। लेकिन देखा गया कि बीजेपी सरकार के पहले बजट में दामोदर नदी पर पुल का जिक्र नहीं था।
इसे लेकर आज सेतु बंधन कमेटी की ओर से दामोदर नदी का निरीक्षण किया गया। यहां कमेटी के कई सदस्य मौजूद थे। उन्होंने कहा कि राज्य की मंत्री अग्निमित्रा पाल ने चुनाव से पहले कहा था कि यहां उनका पहला काम पुल बनवाना होगा, हालांकि इस बार के बजट में उसके लिए कोई प्रस्ताव नहीं रखा गया। लेकिन वे उम्मीद कर रहे हैं कि आने वाले दिनों में पुल बनाने का काम किया जाएगा, क्योंकि यह पुल बनने से पश्चिम बर्धमान, बांकुड़ा और पुरुलिया इन तीन जिलों के मेहनतकश लोगों को काफी फायदा होगा।
“न्यूज़ ANP के लिए पश्चिम बंगाल से अतीकुर रहमान की रिपोर्ट”

