थलापति विजय ने ‘जन नायकन’ की रिलीज डेट से उठाया पर्दा, नया पोस्टर देख फैंस हुए एक्साइटेड

थलापति विजय ने ‘जन नायकन’ की रिलीज डेट से उठाया पर्दा, नया पोस्टर देख फैंस हुए एक्साइटेड

सुपरस्टार और तमिलनाडु के सीएम थलापति विजय अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जन नायकन’ को लेकर चर्चा में हैं. बताया जा रहा है कि ये विजय के फिल्मी करियर की आखिरी फिल्म है, इसलिए फैंस के बीच इसे लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. अब इसी बीच मेकर्स ने फिल्म से थलापति विजय का नया लुक जारी कर दिया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

नए पोस्टर में थलापति विजय का दिखा रौबदार अंदाज
विजय ने हाल ही में अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर फिल्म ‘जन नायकन’ का नया पोस्टर शेयर किया है, जिसमें उनका रौबदार अंदाज देखने को मिल रहा है. 

पोस्टर में विजय ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं, जहां उनका एंग्री और स्वैग वाला लुक फैंस का ध्यान खींच रहा है. बैकग्राउंड में रेड और ब्लू लाइट्स का कॉम्बिनेशन रखा गया है. इससे साफ हो गया है कि फिल्म में धांसू और जबरदस्त एक्शन का डोज मिलने वाला है.

फिल्म को ‘A’ सर्टिफिकेट के साथ पास किया गया

थलापति विजय ने बताया कि उनकी फिल्म को सेंसर बोर्ड से हरी मिल गई है. फिल्म को ‘A’ सर्टिफिकेट के साथ पास किया गया है, जिसके लिए मेकर्स को 12 कट्स और कुछ बदलाव करने पड़े हैं. इस फिल्म को हर उम्र के दर्शक थिएटर में नहीं देख पाएंगे. अगर कोई दर्शक इसे फैमिली या बच्चों के साथ देखने का प्लान बना रहे हैं, तो ऐसा करना संभव नहीं होगा. ‘A’ सर्टिफिकेशन के तहत सिर्फ 18 साल से ज्यादा उम्र के लोग ही इस फिल्म को सिनेमाघरों में देख सकेंगे. सामने आए पोस्टर में बड़े अक्षरों में ‘A’ सर्टिफिकेट लिखा हुआ नजर आ रहा है. इसके साथ ही पोस्टर पर ‘Certified’ और ‘Coming Soon’ भी लिखा है. 

24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म

कनाडा के डिस्ट्रीब्यूटर ‘यॉर्क सिनेमाज’ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस की थी. उन्होंने बताया था कि ये फिल्म 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. बता दें कि इस फिल्म में विजय के साथ एक्ट्रेस पूजा हेगड़े लीड रोल में हैं.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *