तमिलनाडु में नवजात बच्चों को मिलेगी सोने की अंगूठी, सरकार ने शुरू की नई योजना

तमिलनाडु में नवजात बच्चों को मिलेगी सोने की अंगूठी, सरकार ने शुरू की नई योजना

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने नवजात बच्चों के लिए ‘थैमामन गोल्ड रिंग स्कीम’ शुरू करने की घोषणा की है। इस योजना के तहत सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले बच्चों को करीब 1 ग्राम की सोने की अंगूठी दी जाएगी।

सरकार ने इसके लिए Joyalukkas और Kalyan Jewellers को अंगूठियों की सप्लाई का ऑर्डर दिया है। पहली बार में 1,28,499 अंगूठियां बांटी जाएंगी।

15 सितंबर से शुरू होगी योजना

तमिलनाडु सरकार इस योजना को 15 सितंबर 2026 से शुरू करेगी। यह दिन राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सीएन अन्नादुरई की जयंती भी है।

1 ग्राम की होगी अंगूठी

सरकार कुल 4,41,667 सोने की अंगूठियां खरीदने की योजना बना रही है। हर अंगूठी का वजन करीब 1 ग्राम होगा।

इसके लिए TNMSC ने टेंडर जारी किया था, जिसमें 11 कंपनियों ने हिस्सा लिया। इसके बाद दोनों ज्वेलर्स को अंगूठियों की सप्लाई का काम दिया गया।

किन बच्चों को मिलेगा लाभ?

इस योजना का फायदा सिर्फ सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा। 22 जून 2026 से सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले पात्र बच्चों को योजना में शामिल किया जाएगा।

सरकार का कहना है कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य लोगों का सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य सेवाओं पर भरोसा बढ़ाना है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *