डार्क पैटर्न पर सरकार की सख्ती, 9 डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगा जुर्माना

डार्क पैटर्न पर सरकार की सख्ती, 9 डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगा जुर्माना

ऑनलाइन खरीदारी और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के साथ लोगों के साथ धोखाधड़ी के मामले भी बढ़ रहे हैं। ऐसे में सरकार ने ग्राहकों को गुमराह करने वाले ‘डार्क पैटर्न’ अपनाने वाले डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर कार्रवाई की है।

सरकार ने राज्यसभा में बताया कि केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने 9 डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर जुर्माना लगाया है। इन पर आरोप है कि ये ऑनलाइन खरीदारी के दौरान ग्राहकों को भ्रमित करने वाले तरीके अपना रहे थे।

कार्रवाई का सामना करने वाली कंपनियों में इंडिगो, जेप्टो, फर्स्टक्राई, फिजिक्स वल्लाह और स्पाइसजेट जैसी बड़ी कंपनियां भी शामिल हैं।

सरकार ने यह भी बताया कि हर कंपनी पर अलग-अलग तरह के डार्क पैटर्न के इस्तेमाल के आधार पर कार्रवाई की गई है। साथ ही यह जानकारी भी दी गई कि किस कंपनी पर किस वजह से जुर्माना लगाया गया।

  • CCPA ने जेप्टो मार्केटप्लेस पर 7 लाख रुपये का जुर्माना लगाया. जांच में पाया गया कि प्लेटफॉर्म पर शुरुआत में सामान की कीमत कम दिखाई गई, लेकिन बाद में हैंडलिंग चार्ज और मेंबरशिप फीस जोड़ दी गई.
  • CCPA ने फिजिक्स वल्लाह पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया. प्लेटफॉर्म पर ‘PW फाउंडेशन’ के लिए 10 रुपये का डोनेशन पहले से चुना हुआ था. इसके अलावा, लोगों को उस डोनेशन को बनाए रखने के लिए इमोशनल मैसेज भी दिखाया गया.
  • CCPA को IndiGo के मोबाइल ऐप पर भी शिकायतें मिली थीं. एयरलाइन ग्राहकों को कोई सुविधा न लेने पर ‘नौ आई विल टेक रिस्क’ जैसा मैसेज दिखा रहा था.
  • BookMyShow पर टिकट बुक करते समय उसकी सामाजिक पहल BookASmile के लिए 1 रुपये का योगदान पहले से चुना हुआ था. CCPA ने इसे बास्केट स्नीकिंग माना और कंपनी को ये ऑप्शन हटाने का निर्देश दिया.
  • FirstCry पर CCPA ने 2 लाख रुपये का जुर्माना लगाया, इस कंपनी पर भी भ्रामक काउंटडाउन टाइमर और सब्सक्रिप्शन को दोबारा शुरू किया.
  • PharmaEasy के ऊपर करीब 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. 
  • McAfee के ऊपर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है.
  • SpiceJet के ऊपर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. 
  • Anuj Jindal पर 3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. 

बता दें कि सरकार ने राज्यसभा में ये भी बताया कि जून 2025 में CCPA ने ई-कॉमर्स कंपनियों को अपने प्लेटफॉर्म का खुद ऑडिट करने की सलाह दी थी, ताकि वो डार्क पैटर्न की पहचान कर सकें. इसके बाद नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से अब तक करीब 20 लाख रुपये का जुर्माना वसूला जा चुका है.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *