राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप (trump) ने महंगाई के चार प्रतिशत से ज्यादा बढ़ने के आंकड़ों का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें महंगाई पसंद है। साथ ही, उन्होंने अपनी इस बात को दोहराया कि ईरान युद्ध खत्म होते ही कीमतें गिर जाएंगी।
जब उनसे मई में उपभोक्ता महंगाई के पिछले तीन वर्षों में सबसे तेजी से बढ़ने के सरकारी आंकड़ों के बारे में पूछा गया और यह भी पूछा गया कि क्या नवंबर में होने वाले मध्यावधि चुनावों से पहले इससे उनकी पार्टी के नेताओं को नुकसान हो सकता है, तो ट्रंप ने कहा-मुझे महंगाई पसंद है।
इससे पहले श्रम विभाग की रिपोर्ट में कहा गया था कि मई महीने में उपभोक्ता महंगाई दर पिछले तीन वर्षों में सबसे तेजी से बढ़ी। इसकी मुख्य वजह पश्चिम एशिया में चल रहे टकराव के कारण ईंधन की कीमतों में उछाल थी। इस स्थिति ने फेडरल रिजर्व को 2027 तक ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करने का मजबूत आधार दे दिया है।

