टीवी इंडस्ट्री को बड़ा झटका! ‘कुमकुम भाग्य’ एक्ट्रेस संचिता उगले की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

टीवी इंडस्ट्री को बड़ा झटका! ‘कुमकुम भाग्य’ एक्ट्रेस संचिता उगले की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

टीवी इंडस्ट्री से सदमे वाली खबर आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीवी एक्ट्रेस और ‘दिलवाली दूल्‍हा ले जाएगी’ फेम संचिता उगले ने आत्महत्या कर ली है। वह सिर्फ 22 साल की थीं। संचिता टेलीविजन और फिल्में, दोनों में अपने-अपने किरदारों के लिए जानी जाती थी। उन्होंने हिट डेली सोप ‘कुमकुम भाग्य’ और टेलर कौशल स्टार फिल्म ‘छावा’ में भी काम किया।

संचिता उगले के बारे में बताया जा रहा है कि उन्होंने कल रात आत्महत्या की। खबरों की मानें तो रविवार की रात 7:30 बजे संचिता उगले ने अपनी जान ले ली। संचिता उगले अपने घर पर मृत पाई गईं। वह मुंबई के वसई क्षेत्र में रहती थीं। संचिता की मौत को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और लगातार मामले की छानबीन कर रही है। संचिता उगले ने बीती रात ही इंस्टाग्राम पर एक रील वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह बेहद खुश दिख रही थीं।

साड़ी से लगाई फांसी

संचिता की मौत को लेकर खबर है कि उन्होंने साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या की है। वो अपने माता-पिता और छोटी बहन के साथ अपने घर में रहती थीं। उस वक्त घर में केवल बहन थी, वो भी शाम को थोड़ी देर के लिए किसी काम से बाहर गई, तभी मौका देखकर संचिता ने फांसी लगा ली। हालांकि, कारणों की जांच पुलिस अभी कर रही है।


संचिता के फैंस सदमे में है

उनकी दुखद मौत की खबर से टीवी इंडस्ट्री सदमे और शोक में है, हालांकि मौत की वजह अभी पता नहीं चली है। संचिता उगाले कई लोकप्रिय टीवी सीरियल्स में यादगार किरदार निभाकर मशहूर हुई थीं। ‘कुमकुम भाग्य’ और ‘वागले की दुनिया’ जैसे पॉपुलर सीरियल्स में उनके किरदारों को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

कौन हैं संचिता उगले?

संचिता केवल 30 साल की थीं और टीवी के अलावा उन्होंने फिल्मों में भी अहम भूमिकाएं निभाईं, जैसे ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएगे’ में सुकून का किरदार और विक्की कौशल स्टारर ‘छावा’ में ताराबाई का किरदार। उन्होंने ‘वागले की दुनिया’ शो में भी काम किया। संचिता का आखिरी पोस्ट एक रील थी, जिसमें वह एक गाने की तेज धुन पर झूमती हुई खुश और उत्साहित नजर आ रही थीं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *