झारखंड की मंईयांओं को बड़ी सौगात! एक साथ मिले ₹5000, जल्द आएंगी सम्मान योजना की 3 किस्तें

झारखंड की मंईयांओं को बड़ी सौगात! एक साथ मिले ₹5000, जल्द आएंगी सम्मान योजना की 3 किस्तें

झारखंड की मंईयांओं के लिए बड़ी खबर है जहां अब मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की लंबित राशि को लेकर खुशखबरी सामने आई है. मार्च महीने के बाद अब जाकर राज्य के पलामू और पूर्वी सिंहभूम जिले में मंईयांओं को एक साथ 5000 हजार रुपये की सम्मान राशि भेजी गई है. वहीं बाकी के जिलों में भी जल्द ही योजना की एक नहीं बल्कि तीन-तीन किस्तों का भुगतान एक साथ होने जा रहा है.

दरअसल राज्य की मंईयां के खाते में अप्रैल, मई और जून महीने की किस्त अब लंबित हो चुकी है. ऐसे में पलामू और पूर्वी सिंहभूम में एक साथ 5 हजार रुपये का भुगतान हुआ है. वहीं अन्य जिलों में एक साथ तीन महीने की किस्त यानि की 7,500 रुपये की सम्मान राशि का भुगतान किया जाएगा. विभाग ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है और जल्द ही राजधानी रांची समेत कई जिलों में एक साथ योजना की तीन किस्तों का भुगतान DBT के माध्यम से होगा. अब एक साथ तीन किस्त मिलने से राज्य की लाभुक महिलाओं के चेहरे पर एक अलग खुशी नजर आ रही है.

बताते चलें कि राज्य की करीबन 56 लाख लाभुक महिलाओं को हर महीने सम्मान राशि के रूप में 2500 रुपये भेजे जाते हैं. ऐसे में मार्च के बाद से अप्रैल, मई और जून महीने की राशि लंबित थी. ऐसे में लंबे समय से मंईयांओं को तीन किश्तों का इंतजार, जो अब जल्द ही खत्म होने वाला है. आने वाले 10 दिनों के भीतर राज्य की मंईयां को तीन माह की राशि का भुगतान अब जल्द ही होने जा रहा है.

वहीं जिन लाभुकों के खाते में मार्च माह की किस्त अप्रैल में 2,500 रुपये के रूप में पहुंची थी, उनके खाते में अब अप्रैल, मई और जून माह की किस्त भेजी जाएगी. एक साथ 7,500 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे. ऐसे में अगर आपका बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक है और आपने सत्यापन की प्रक्रिया पहले ही पूरी कर ली है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. विभाग का कहना है कि यदि किसी लाभुक के खाते में अभी तक राशि नहीं पहुंची है, तो एक-दो दिनों में पैसे पहुंच जाएंगे.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *