जहांगीर खान की पत्नी सरीना बीबी गिरफ्तार, पुलिस कस्टडी से पति को छुड़ाने की साजिश का आरोप

जहांगीर खान की पत्नी सरीना बीबी गिरफ्तार, पुलिस कस्टडी से पति को छुड़ाने की साजिश का आरोप

डायमंड हार्बर पुलिस ने TMC के फाल्टा उम्मीदवार जहांगीर खान की पत्नी सरीना बीबी को गिरफ़्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि उन्होंने एक कार बुक की थी और भागने की कोशिश कर रही थीं, तभी उन्हें गिरफ़्तार कर लिया गया; उन पर कई गैर-ज़मानती धाराएं लगाई गई हैं। इस मामले में अब तक उनके साथ कुल 27 लोगों को गिरफ़्तार किया जा चुका है। बता दें कि सरीना बीबी पर आरोप है कि उसने पुलिस कस्टडी से अपने पति को जबरन छुड़ाने की कोशिश की थी और थाने पर हाई वोल्टेज ड्रामा किया था, उसने पुलिस पर पत्थर भी फेंके थे। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।


आखिर जहांगीर खान की पत्नी की क्यों गिरफ्तारी हुई. बता दें कि हाल ही में जहांगीर खान की पत्नी के नेतृत्व में पुलिस स्टेशन जाकर जहांगीर खान को गैर-कानूनी तरीके से छुड़वाने  का प्लान बनाया गया था और गांव की कुछ महिला और पुरुष उसका साथ देने के लिए इकट्ठा हुए थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पुलिस पर हमला करने का भी प्लान था। इसके बाद सेंट्रल फोर्स और पुलिस ने लाठीचार्ज करके इलाके को खाली कराया। CCTV फुटेज में दिखा कि भागने की कोशिश में कई लोग तालाब में गिर गए थे। इलाके में भारी हंगामा हुआ।

इलाके में तनाव फैलाने और भीड़ जुटाने के इस मामले में पुलिस ने खुद एफआईआर दर्ज की थी और लगातार जहांगीर खान की पत्नी सरीना की जोर शोर से तलाश कर रही थी। जांच के दौरान पुलिस टीम ने दक्षिण 24 परगना से उन्हें गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल, सरीना बीबी पुलिस की हिरासत में हैं और इस पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *