जमीन के बदले नौकरी की मांग पर तिलाबनी कोलियरी में प्रदर्शन, उत्पादन और परिवहन बंद…

जमीन के बदले नौकरी की मांग पर तिलाबनी कोलियरी में प्रदर्शन, उत्पादन और परिवहन बंद…

पश्चिम बंगाल(WEST BENGAL): पश्चिम बर्धमान जिले के बाकोल एरिया की तिलाबनी कोलियरी में जमीन के बदले नौकरी की मांग को लेकर हालात गरमा गए। सोमवार सुबह से कोलियरी का उत्पादन और परिवहन पूरी तरह बंद कर सैकड़ों जमीनदाता परिवार प्रदर्शन में शामिल हो गए।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि 2018 से ईसीएल प्रबंधन नौकरी का वादा कर रहा है, लेकिन अब तक वह वादा पूरा नहीं हुआ। जमीनदाताओं का दावा है कि करीब पांच सौ से ज्यादा परिवारों ने कोलियरी के काम के लिए अपनी जमीन दी है, लेकिन सालों बीत जाने के बाद भी ज्यादातर परिवार नौकरी से वंचित हैं।

जमीनदाता प्रतिनिधि रोहन मुखर्जी ने बताया,
“ईसीएल सिर्फ आश्वासन देता आ रहा है। लंबे समय से टालमटोल की जा रही है। हमने जमीन दी, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं मिला।”

आज प्रदर्शन के कारण कोलियरी का सामान्य कामकाज बाधित हो गया। उत्पादन और कोयला परिवहन ठप होने से इलाके में भारी तनाव फैल गया।
वहीं, इस मामले में कोलियरी के मैनेजर से संपर्क करने पर उन्होंने सार्वजनिक तौर पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

हालांकि आंदोलनकारियों ने साफ चेतावनी दी है कि अगर अगले 15 दिनों के अंदर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे और बड़े आंदोलन की राह पकड़ेंगे।

अब देखना है कि ईसीएल प्रबंधन जमीनदाताओं की मांग पर क्या कदम उठाता है।

NEWSANP के लिए अतिक रहमान की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *