जनता दरबार में सुनी गई आमजनों की समस्याएं….

जनता दरबार में सुनी गई आमजनों की समस्याएं….

धनबाद(DHANBAD):उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें निदेशक डीआरडीबी राजीव रंजन ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं को सुना तथा उसके त्वरित निष्पादन का आश्वासन दिया गया।

जनता दरबार में धनबाद, बरवाअड्डा, बैंकमोड, गांधीनगर, बलियापुर, चिरकुण्डा, झरिया, महुदा, कालूबथान, गोमो, टुंडी, गोविंदपुर सहित अन्य क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनी गईं।

जनता दरबार में भूमि संबंधित विवाद, अवैध तरीके से जमीन पर कब्जा, रंगदारी मांगने, राशन कार्ड से नाम विलोपन, सरकारी आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने, आधार कार्ड बनाने, उज्ज्वला योजना, स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन निर्माण, भू-धंसान सहित अन्य विषयों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।

निदेशक डीआरडीबी ने आमजनों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा सभी आवेदनों की जांच कर विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *