नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से गुरुवार को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मुलाकात की।
मुलाकात के बाद केजरीवाल ने कहा कि सोनम वांगचुक देश के बच्चों के भविष्य और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर अनशन कर रहे हैं। उन्होंने उनके इस प्रयास को सलाम किया। साथ ही, पेपर लीक के खिलाफ आवाज उठाने वाले उन शिक्षकों की भी सराहना की, जिन्हें विरोध के दौरान गिरफ्तार किया गया था। केजरीवाल ने कहा कि ऐसे सभी लोगों का संघर्ष सम्मान के योग्य है।
अरविंद केजरीवाल ने कहा, “4 अप्रैल 2011 का दिन यहां अन्ना हजारे बैठे थे. उस वक्त की सरकार (कांग्रेस नेतृत्व वाली) को बहुत अहंकार था. उस वक्त की सरकार नहीं बची. मैं इस सरकार को कहता हूं कि कॉकरोच जनता पार्टी की बात सुन लो, सोनम वांगचुक की बात सुन लो, नहीं तो ये सरकार भी नहीं बचेगी. धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए.”

