छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में BJP का झारखंड बंद, 11 अगस्त को सुबह 8 से रात 11 बजे तक रहेगा आह्वान

छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में BJP का झारखंड बंद, 11 अगस्त को सुबह 8 से रात 11 बजे तक रहेगा आह्वान

झारखंड में छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 11 अगस्त को झारखंड बंद का आह्वान किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने बंद का ऐलान किया। पार्टी ने सुबह 8 बजे से रात 11 बजे तक राज्यव्यापी बंद बुलाया है।

छात्रों पर लाठीचार्ज से BJP नाराज

भाजपा नेताओं के मुताबिक, JPSC और JSSC प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्र आंदोलन कर रहे थे। छात्रों ने सोमवार को विधानसभा घेराव का कार्यक्रम रखा था। इसी दौरान पुलिस की ओर से छात्रों पर लाठीचार्ज किए जाने का आरोप लगाया गया है।

भाजपा ने पुलिस की इस कार्रवाई की कड़ी निंदा की और इसके विरोध में राज्य बंद का फैसला लिया है।

छात्रों की मांगों का समाधान करे सरकार: BJP

भाजपा नेताओं ने कहा कि सरकार को छात्रों के लोकतांत्रिक आंदोलन को दबाने के बजाय उनकी समस्याओं और मांगों का समाधान करना चाहिए। पार्टी ने लाठीचार्ज के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की है।

भाजपा का कहना है कि छात्रों की मांगों पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए और विवाद का शांतिपूर्ण समाधान निकालना चाहिए।

भाजपा के बंद के आह्वान के बाद मंगलवार को राज्य के विभिन्न जिलों में राजनीतिक गतिविधियां बढ़ने की संभावना है. पार्टी कार्यकर्ताओं से बंद को सफल बनाने की अपील की गयी है.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *