चुनावी हार के बाद झारखंड कांग्रेस में बगावत: वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने उठाए नेतृत्व पर सवाल…

चुनावी हार के बाद झारखंड कांग्रेस में बगावत: वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने उठाए नेतृत्व पर सवाल…

रांची(RANCHI):रांची से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आ रही है, जहां बंगाल और असम चुनाव में करारी हार के बाद झारखंड कांग्रेस में अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गई है।

राज्य के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने प्रदेश नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने न सिर्फ नई प्रदेश कमेटी के गठन पर सवाल उठाए, बल्कि प्रदेश प्रभारी के फैसलों पर भी तीखा विरोध जताया है।
इस बीच, उनके बेटे प्रशांत किशोर ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सचिव पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेश प्रभारी को मैसेज के जरिए भेजकर अपने फैसले की जानकारी दी।

राधा कृष्ण किशोर ने रांची की पूर्व मेयर रमा खलखो को कमेटी में शामिल किए जाने पर सवाल उठाए हैं। साथ ही, उन्होंने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के निष्कासन को भी गलत ठहराया है और पार्टी के इस फैसले पर पुनर्विचार की मांग की है।
उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रदेश प्रभारी को लिखे अपने पत्र को साझा करते हुए तंज कसा कि पार्टी में दोहरे मापदंड अपनाए जा रहे हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि 81 सीटों वाले झारखंड विधानसभा के लिए 300 से अधिक सदस्यों वाली ‘जंबो कमेटी’ कितनी प्रभावी होगी, यह समय बताएगा।

राधा कृष्ण किशोर ने पार्टी नेतृत्व को सलाह दी है कि संगठन को मजबूत करने के लिए कमेटियों के आकार से ज्यादा नेतृत्व में बदलाव पर ध्यान देना चाहिए।
फिलहाल, कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान ने राज्य की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है और आने वाले समय में इसका असर संगठन और सरकार दोनों पर पड़ सकता है।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *