बराकर: चिकित्सक दिवस के मौके पर भी कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं मंत्री डॉ. अजय पोद्दार अपने नियमित कर्तव्य पर डटे रहे। बराकर इलाके में पिछले 40 वर्षों से वे लगातार निःशुल्क चिकित्सा सेवा देते आ रहे हैं। मंगलवार को भी उन्हें अपने चेंबर में मरीजों का इलाज करते देखा गया। स्थानीय लोगों ने उनके इस समर्पण की जमकर सराहना की।
हराधन बाबू ने कहा कि डॉ. अजय पोद्दार पिछले चार दशकों से बराकर क्षेत्र के लोगों को बिना किसी शुल्क के चिकित्सा सेवा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंत्री बनने के बाद भी उनकी सेवा में कोई कमी नहीं आई, जिससे क्षेत्रवासी खुद को गौरवान्वित महसूस करते हैं।
इसी तरह अरुण कुमार मस्करा ने बताया कि डॉक्टर साहब 40 वर्षों से लगातार इलाज कर रहे हैं और मंत्री बनने के बाद भी रोजाना अपने चेंबर में मरीजों को देखते हैं। उन्होंने चिकित्सक दिवस पर डॉ. अजय पोद्दार को शुभकामनाएं देते हुए उनके योगदान को प्रेरणादायी बताया।
चिकित्सक दिवस के दिन भी डॉ. अजय पोद्दार को अपने चेंबर में मरीजों की सेवा करते देख स्थानीय लोगों में उनके प्रति सम्मान और बढ़ गया। लंबे समय से निःस्वार्थ चिकित्सा सेवा देने वाले इस जनप्रतिनिधि की चर्चा पूरे इलाके में रही।
“न्यूज़ ANP के लिए पश्चिम बंगाल से अतीकुर रहमान की रिपोर्ट”

