चलती ट्रक में लगी भयानक आ’ग…

चलती ट्रक में लगी भयानक आ’ग…

झारखंड(JHARKHAND): चौपारण के नेशनल हाईवे 19 पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब चोरदाहा पिकेट के पास दौड़ती एक ट्रक अचानक आग का गोला बन गई। रामगढ़ से सरिया लेकर गोरखपुर जा रही ट्रक (UP 58 AT 2731) में चलते-चलते ही भीषण आग लग गई। महज 4-5 सेकंड में ही बिन धू-धू कर जल उठा। ड्राइवर और खलासी ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। जिससे बड़ा हादसा टल गया। ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह खाक हो गया, लेकिन राहत की बात ये रही कि पीछे लदा सरिया सुरक्षित बचा रहा। खबर मिलते ही पिकेट प्रभारी नीतीश कुमार ने फायर ब्रिगेड को अलर्ट किया, लेकिन बरही-चौपारण रोड की जर्जर हालत ने रेस्क्यू की रफ्तार तोड़ दी। दमकल को मौके तक पहुंचने में करीब एक घंटा लग गया और तब तक आग अपना काम कर चुकी थी। आग की वजह से NH-19 पर यातायात प्रभावित होने लगा था। हालात बिगड़ते उससे पहले ही चोरदाहा पुलिस ने मोर्चा संभाला और गाड़ियों को सर्विस रोड से डायवर्ट कर हालात को काबू में रखा। प्रथम दृष्ट्या आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि जांच जारी है।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *