झारखंड(JHARKHAND): झारखंड के चतरा जिले के लावालौंग थाना थाना प्रभारी प्रशांत कुमार मिश्रा को अफीम के अवैध कारोबार में संलिप्त होने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, इस मामले की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें उनके पद से हटा दिया है। इस पूरे मामले में विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है, ताकि सच्चाई सामने आ सके।
बताया जा रहा है कि इलाके में लंबे समय से अफीम के अवैध कारोबार की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। अब जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि आरोप कितने सही हैं और आगे क्या कदम उठाए जाएंगे।
इस घटना ने पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल, सभी की नजरें जांच के नतीजों पर टिकी हुई हैं।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

