ग्रीस के सिफनोस आइलैंड में प्राइवेट हेलीकॉप्टर क्रैश, 3 लोगों की मौत

ग्रीस के सिफनोस आइलैंड में प्राइवेट हेलीकॉप्टर क्रैश, 3 लोगों की मौत

ग्रीस के मशहूर टूरिस्ट आइलैंड सिफनोस में सोमवार को एक प्राइवेट हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है। हादसे के बाद मौके पर राहत और बचाव अभियान चलाया गया।

हादसे के बाद उठता दिखा धुआं

ग्रीस के अधिकारियों के मुताबिक, हेलीकॉप्टर थोलोस इलाके में क्रैश हुआ और उसमें आग लग गई। घटनास्थल से तीन लोगों के शव बरामद किए गए हैं।

हादसे के बाद का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें घटनास्थल से धुएं का बड़ा गुबार उठता दिखाई दे रहा है। फिलहाल मृतकों की पहचान और हेलीकॉप्टर दुर्घटना की वजह की जानकारी सामने नहीं आई है। अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

इंग्लैंड में भी हुआ था विमान हादसा

हाल ही में इंग्लैंड के एसेक्स में भी एक विमान हादसा हुआ था। इस दुर्घटना में 24 वर्षीय भारतीय छात्र वामशी मंडला और 26 वर्षीय भारतीय मूल के पायलट डायलन पटेल की मौत हुई थी।

दोनों ने नॉर्थ वील्ड एयरफील्ड से दो सीटों वाले विमान में उड़ान भरी थी। यह उड़ान वामशी की यूनिवर्सिटी की पढ़ाई पूरी होने के मौके पर एक छोटी फ्लाइंग एक्सपीरियंस फ्लाइट के तौर पर थी। लेकिन उड़ान के कुछ समय बाद ही विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

पुलिस ने दोनों की पहचान की पुष्टि करते हुए उनके परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदना जताई थी। हादसे की जांच जारी है।

एसेक्स पुलिस के डिटेक्टिव चीफ सुपरिटेंडेंट मॉर्गन क्रोनिन ने कहा, “मेरी और मेरे अधिकारियों की संवेदनाएं वामशी और डायलन के परिवार और दोस्तों के साथ हैं, जो इस दुख की घड़ी से गुजर रहे हैं।” उन्होंने कहा, “औपचारिक पहचान की प्रक्रिया काफी जटिल थी और हमने इसे बहुत संवेदनशीलता के साथ पूरा किया है। मैं उन लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जिन्होंने घटना के समय मदद की और जो जांच में लगे हुए हैं। उन्होंने जिस तरह से अपना काम किया और वामशी व डायलन की गरिमा का ध्यान रखा, वह सराहनीय है।”

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *