गिरिडीह में जंगली हाथी का आतंक: 25 वर्षीय युवक को कुचलकर मार डाला…

गिरिडीह में जंगली हाथी का आतंक: 25 वर्षीय युवक को कुचलकर मार डाला…

गिरिडीह(GIRIDIH): झारखंड के गिरिडीह जिले में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। सरिया थाना क्षेत्र के गडैया गांव में रविवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां झुंड से भटके एक जंगली हाथी ने 25 वर्षीय युवक को कुचलकर मार डाला।

मृतक की पहचान कोसर अंसारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक गांव के पास खड़ा था, तभी जंगल की ओर से अचानक निकला हाथी उस पर हमला कर बैठा। हाथी ने युवक को बुरी तरह कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

ग्रामीणों के मुताबिक पिछले कई दिनों से इलाके में जंगली हाथियों का झुंड सक्रिय है। लगातार हो रही घटनाओं से गांव में भय का माहौल है। लोग रात के समय घरों से बाहर निकलने में भी डर महसूस कर रहे हैं।
ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि हाथियों की आवाजाही लगातार हो रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लोगों ने मृतक परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग भी की है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *