गाजा को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा, हमास के निरस्त्रीकरण पर ऐतिहासिक समझौते की बात

गाजा को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा, हमास के निरस्त्रीकरण पर ऐतिहासिक समझौते की बात

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि गाजा में जारी संघर्ष को खत्म करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि नवगठित शांति बोर्ड ने हमास और गाजा के अन्य सभी सशस्त्र समूहों के पूर्ण निरस्त्रीकरण (हथियार छोड़ने) पर एक ऐतिहासिक समझौते को मंजूरी दी है।

ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए कहा कि यह समझौता गाजा में स्थायी शांति और सुरक्षा स्थापित करने की दिशा में एक अहम कदम है। उन्होंने इसे अपनी 20-सूत्रीय गाजा योजना का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।

ट्रंप के मुताबिक, इस समझौते को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। सबसे पहले हमास और अन्य सशस्त्र समूह अपने हथियार छोड़ेंगे। इसके बाद इजरायली सेना गाजा से वापस लौटेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि इजरायली सेना की वापसी के बाद अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल और एक नए फलस्तीनी पुलिस बल की मदद से गाजा में सुरक्षा व्यवस्था संभाली जाएगी, ताकि वहां के लोगों और पड़ोसी देशों के लिए सुरक्षित माहौल बनाया जा सके। हालांकि, इस दावे पर संबंधित पक्षों की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।

मिस्र, कतर और तुर्की को दिया धन्यवाद

ट्रंप ने इस समझौते लिए मध्यस्थता के प्रयास कर रहे मिस्र, कतर और तुर्की को धन्यवाद दिया, साथ ही समझौते को सुरक्षित करने में अपने प्रशासन की भूमिका की भी प्रशंसा की।

उन्होंने कहा, “मैं मध्यस्थों मिस्र, कतर और तुर्की को उनके महत्वपूर्ण प्रयासों के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं, और विशेष रूप से अपनी उत्कृष्ट टीम को, जिनके अथक परिश्रम ने इस ऐतिहासिक सफलता को संभव बनाया।”

ट्रंप ने इस समझौते को एक अभूतपूर्व सफलता बताते हुए कहा कि इस अद्भुत उपलब्धि के लिए सभी को बधाई, जिसके बारे में सभी ने कहा था कि यह कभी हासिल नहीं किया जा सकता।

गाजा अब सुरक्षा के लिए कोई खतरा नहीं

इजरायल पर 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले का जिक्र करते हुए ट्रंप ने दावा किया कि गाजा अब सुरक्षा के लिए कोई खतरा नहीं रहेगा। उन्होंने कहा गाजा से 7 अक्टूबर को जो खतरा पैदा हुआ था, उसे दोबारा पनपने नहीं दिया जाएगा। ट्रंप ने यह भी कहा कि पिछले एक साल में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है।एक साल पहले भीषण युद्ध छिड़ा हुआ था, मानवीय संकट था और बंधकों को क्रूरतापूर्वक कैद में रखा गया था। हमने ऐतिहासिक प्रगति की है और अभी भी बहुत काम करना बाकी है।

शांति बोर्ड क्या है?

शांति बोर्ड’ (Board of Peace) डोनल्ड ट्रंप द्वारा दावोस में शुरू किया गया एक अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता मंच है। इस बोर्ड के अध्यक्ष वे स्वयं हैं। इसके कार्यकारी बोर्ड में कई वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी और अंतरराष्ट्रीय हस्तियां शामिल हैं, जिनमें विदेश मंत्री मार्को रुबियो, विशेष दूत स्टीव विटकॉफ, ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर और जेरेड कुशनर शामिल हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *