धनबाद(DHANBAD): केंदुआडीह राजपूत बस्ती के प्रभावित रैयत ने गुरुवार क़ो राजपूत बस्ती में एक प्रेस वार्ता कर आयोजन कर अपनी समस्या एवं धनबाद विधायक राज सिन्हा के वायरल वीडियो पर निंदा करते हुए अपने बातों को रखा. रैयत रंजीत कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता के जरिए कहा कि राजपूत बस्ती में करीब 40 से 50 रैयत हैं. मगर अब तक प्रबंधन की ओर से पुनर्वास मुआवजा एम रोजगार के संबंध में अधिकारियों ने अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं निकाला . हम लोग चाहते हैं कि हम लोग की समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए
वही धनबाद विधायक राज सिन्हा के वायरल वीडियो पर रैयत रंजीत सिंह ने कहा की मैं राजपूत बस्ती की समस्याओं को लेकर विधायक के पास गए थे विधायक ने हमारी समस्या को सुनते हुए बीसीसीएल सीएमडी से दूरभाष पर बात कर आश्वासन दिया कि जल्द ही केंदुआ की समस्या का समाधान किया जाएगा. जिसका मैंने वीडियो बना अपने रैयत ग्रुप में डाला.ताकी सभी रैयतो के पास बात पहुंच सके. विधायक राज सिन्हा ने वायरल वीडियो में केंदुआडीह के समस्याओं एम हित मे बात कही थी कही कुछ ग़लत नहीं कहा था.मगर कुछ लोग वायरल वीडियो को गलत ढंग से पेश कर धनबाद विधायक राज सिन्हा की छवि को धूमिल करने का कोशिश की जिसका हम रैयत घोर निंदा करते हैं.धनबाद विधायक राज सिन्हा लगातार ही केंदुआडीह के प्रभावित लोगों से मिलकर केंदुआडीह के समस्या के समाधान करने का प्रयास कर रहे उनकी छवि को धूमिल करना ग़लत है.
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

