ऑनलाइन गेमिंग के जरिए फंसाकर युवती का अपहरण, पाकिस्तान के बॉर्डर पर मिला लोकेशन…

ऑनलाइन गेमिंग के जरिए फंसाकर युवती का अपहरण, पाकिस्तान के बॉर्डर पर मिला लोकेशन…

झारखंड(JHARKHAND): ऑनलाइन गेमिंग के जरिए युवती को फंसाकर अपहरण करने का मामला प्रकाश में आया है. इसमें राजस्थान के युवक पर अपहरण का आरोप लगा है. युवती का अपहरण की जब पुलिस ने जांच की तो लोकेशन पाकिस्तान के बॉर्डर में मिला है. मामला गुमला थाना क्षेत्र की है. गुमला से 21 वर्षीय युवती के अपहरण का मामला सामने आया है. इस संबंध में पीड़ित के पिता ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए अपनी बेटी को सकुशल बरामद करने की गुहार लगायी है.

पीड़िता ऑनलाइन गेम खेलती थी
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार उनकी बेटी 30 अप्रैल को किसी काम से सिसई गयी हुई थी. उसी दौरान घर के अन्य सदस्य भी बाहर थे. दोपहर करीब 2.00 से 3.00 बजे के बीच जब परिजन वापस लौटे तो वह घर पर बेटी नहीं मिली. आसपास खोजबीन करने और पूछताछ के दौरान पता चला कि एक कार अर्टिगा नंबर जेएच 01एफसी-7600) में सवार एक युवक उसे अपने साथ ले गया. परिजनों का आरोप है कि पीड़िता ऑनलाइन गेम खेलती थी. इसी दौरान उसकी पहचान राजस्थान राज्य के महेंद्र सिंह नामक युवक से हुई थी. दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत होती थी. आरोप है कि उसी युवक ने उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया.

राजस्थान व पाकिस्तान के बॉर्डर इलाके में लोकेशन
पुलिस को दिये गये आवेदन में युवक का मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराया गया है और उसका पता सूरतगढ़, राजस्थान बताया गया है. पीड़ित पिता ने पुलिस से मांग किया है कि उनकी बेटी को जल्द से जल्द बरामद किया जाये और आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाय. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर युवती की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी हुई है. अभी तक पुलिस को मिले सुराग में वह राजस्थान व पाकिस्तान के बॉर्डर इलाके में है.

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *