ऐतिहासिक जनादेश! PM मोदी ने दी बधाई….

ऐतिहासिक जनादेश! PM मोदी ने दी बधाई….

DESK: बांग्लादेश की राजनीति में बड़ा उलटफेर हुआ है। 18 महीनों तक चले सियासी संघर्ष के बाद हुये आम चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने शानदार जीत दर्ज की है। पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान के नेतृत्व में पार्टी को दो-तिहाई बहुमत मिला है, जो बांग्लादेश की राजनीति में एक बड़ा जनादेश माना जा रहा है।

PM मोदी का बड़ा संदेश
PM नरेंद्र मोदी ने तारिक रहमान को बधाई देते हुये कहा कि यह जीत बांग्लादेश की जनता के उनके नेतृत्व में विश्वास को दर्शाती है। PM मोदी ने साफ संकेत दिया कि भारत एक लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी बांग्लादेश के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि वे भारत-बांग्लादेश के बहुआयामी संबंधों को और मजबूत करने के लिए तारिक रहमान के साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने भी दी शुभकामनायें
BNP की ऐतिहासिक जीत पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तारिक रहमान और उनकी पार्टी को बधाई दी। उन्होंने इसे बांग्लादेश की जनता का बड़ा जनादेश बताया।

क्या है सीटों का गणित?
बांग्लादेश की संसद, जिसे जातीय संसद कहा जाता है, उसमें कुल 300 सीटें हैं। इस बार 299 सीटों पर मतदान हुआ, क्योंकि शेरपुर-3 सीट पर एक उम्मीदवार की मृत्यु के कारण चुनाव रद्द हो गया। बहुमत के लिए 150 सीटें जरूरी होती हैं। इसके अलावा 50 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं, जो पार्टियों के प्रदर्शन के आधार पर बांटी जाती हैं।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *