गिरिडीह में सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में 60 वर्षीय सहदेव पंडित की मौत….

गिरिडीह में सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में 60 वर्षीय सहदेव पंडित की मौत….

गिरिडीह(GIRIDIH): बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बेंगाबाद-मधुपुर मुख्य मार्ग पर चपुआडीह के समीप गुरुवार शाम दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में घायल 60 वर्षीय सहदेव पंडित की इलाज के दौरान मौत हो गई।

सोबराजपुर निवासी सहदेव पंडित को गंभीर हालत में गिरिडीह सदर अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद धनबाद रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

इस हादसे में एक महिला समेत चार लोग घायल हुए थे। घायलों में सहदेव पंडित, प्रमिला देवी, बबलू शर्मा और बुच्चानवाडीह के तबरेज अंसारी शामिल हैं। चिकित्सकों ने सहदेव की नाजुक हालत को देखते हुए तत्काल रेफर किया था।

घायल बबलू शर्मा के अनुसार, वे अपने चाचा सहदेव पंडित और प्रमिला देवी के साथ देवघर से सोबराजपुर लौट रहे थे। चपुआडीह के एक ग्राहक सेवा केंद्र के पास रुकने के दौरान पीछे से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे सभी सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *