उपायुक्त ने किया परीक्षा केंद्र व कंट्रोल रूम का निरीक्षण…

उपायुक्त ने किया परीक्षा केंद्र व कंट्रोल रूम का निरीक्षण…

धनबाद(DHANBAD): झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा आयोजित झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक परीक्षा 2025 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण तथा कदाचार मुक्त संपन्न कराने के लिए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने आज श्री श्री लक्ष्मी नारायण ट्रस्ट (एसएसएलएनटी) महिला महाविद्यालय, बीएसएस बालिका विद्यालय सहित अन्य परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा केन्द्रों के निरीक्षण के बाद उन्होंने कंट्रोल रूम का भी भ्रमण किया।

उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा को सफल एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों के प्रवेश, जांच व पहचान की प्रक्रिया, दंडाधिकारियों की तैनाती, प्रश्न पत्रों की गोपनीयता, परीक्षा केंद्रों में पेयजल, शौचालय, बिजली, सीटिंग अरेंजमेंट एवं अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सेंटर सुपरिटेंडेंट एवं दंडाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि परीक्षा पूरी तरह से कदाचार मुक्त, पारदर्शी एवं निष्पक्ष होनी चाहिए। किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा। कहा कि अभ्यर्थियों को सकारात्मक एवं सुरक्षित वातावरण प्रदान करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है, ताकि वे अच्छे से अपनी परीक्षा दे सकें।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *